Homeदेशदिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर का 45 साल का रिकॉर्ड टूटा...

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर का 45 साल का रिकॉर्ड टूटा ,यमुना का जलस्तर 207 मीटर पहुंचा !

Published on


न्यूज़ डेस्क

राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। अब यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर हो गया है यह स्थिति पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से साढ़े तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने की वजह से उत्पन्न हुई है। .इससे पहले 9 जून 1978 को यमुना नदी का जलस्तर 207.49 दर्ज किया गया था।
इस बीच यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर यमुना के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।
बता दें कि दिल्ली के कई निचले इलाके पानी से भर गए हैं। यमुना किनारे की बस्तियां डूब गई है और सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। कई राहत कैंप भी बनाये गए हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने अधिकारीयों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट कर दिया है। यमुना किनारे बड़े पैमाने पर पुलिस को भी तैनात किया गया है। गोताखोर को भी अलर्ट पर रखा गया है।
दिल्ली में यमुना के जल स्तर पर 1978 का पुराना रिकॉर्ड टूटने और बाढ़ की चेतावनी जारी होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आपात बैठक कॉल की है। इस बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में बाढ़ से उत्पन्न स्थितियों पर समीक्षा के साथ राहत कार्य की प्रभावी रणनीति पर चर्चा की संभावना है।
दूसरी तरफ भारत मौसम विभाग सफदरजंग मानक वेधशाला ने 16 जुलाई तक दिल्ली में बारिश होने की आशंका जाहिर की है। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली में बादल भी छाए रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक 17 और 18 जुलाई को भी गरज के साथ दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...