HomeदुनियाBRICS Summit: चीन ने किया था पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता का...

BRICS Summit: चीन ने किया था पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता का आग्रह! भारत ने ड्रैगन के भारत के प्रस्ताव मिलने के दावे को नकारा

Published on

विकास कुमार
दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई है। बताया जा रहा है कि चीन की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत का अनुरोध किया था। हालांकि इसके पहले चीन ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच बैठक हुई थी। ड्रैगन ने कहा था कि इस बैठक के लिए भारत की तरफ से अनुरोध आया था,जबकि भारत सरकार ने चीन के इस दावे को नकार दिया है। बताया कि चीनी पक्ष की ओर से भारतीय पक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया गया था।

वहीं दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत ऐसे समय में हुई है,जब नई दिल्ली में होने वाली जी-20 की बैठक में सिर्फ दो सप्ताह का समय बचा है। जी-20 की बैठक 8 से 10 सितम्बर के बीच नई दिल्ली में होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली आ रहे हैं। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि चीनी राष्ट्रपति जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं या नहीं। विदेश सचिव विनय क्वात्रा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

मई 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवान में भारत और चीन की सैनिकों के बीच भिड़ंत के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की ये दूसरी मुलाकात है। इसके पहले नवम्बर 2022 में इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच आमना-सामना हुआ था।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this