Homeदेशपहलवानों को मिला खाप का समर्थन, आज जंतर मंतर पर कुच करेंगे...

पहलवानों को मिला खाप का समर्थन, आज जंतर मंतर पर कुच करेंगे किसान नेता

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर पहलवानों के प्रदर्शन का आज 15वां दिन है। पहलवानों के समर्थन में आज खाप नेता जंतर-मंतर पहुंचेंगे। खाप नेताओं ने घोषणा की है कि हजारों किसान एकजुटता दिखाने के लिए प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने जाएंगे। शाम 7:00 बजे खाप नेता पहलवानों के साथ कैंडल मार्च भी निकाल लेंगे। दिल्ली पुलिस ने इसे देखते हुए जंतर मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। गौरतलब है कि बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत शीर्ष भारतीय पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।

बजरंग पुनिया ने लोगों से मांगा था समर्थन

स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में समर्थन की मांग की मांग करते हुए देशवासियों से भावनात्मक अपील की थी।बजरंग पुनिया ने अपने और साथी पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के साथ एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा कि हम अपने देश के गौरव के लिए लड़े। आज हम आपके चैंपियन की सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। कृपया हमारा साथ दें।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this