देश में आए दिन महिलाओं के साथ साइबर अपराध की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन कई घटनाएं पुलिस और अथॉरिटीज तक पहुंचती ही नहीं। इसमें लोक- लाज का डर बड़ी वजह बनता है। हालांकि अब अगर किसी लड़की या महिला को ब्लैकमेल या परेशान किया जाता है तो साइबर क्राइम की वेबसाइट पर इसे लेकर एक अच्छा ऑप्शन आ गया है। आइए जानते हैं कि साइबर क्राइम की वेबसाइट पर महिलाओं के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने का ऐसा कौन सा ऑप्शन है जो उनकी पहचान को जाहिर नहीं होने देता।
पहचान जाहिर किये बिना मामला दर्ज करने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर विमन/चिल्ड्रन रिलेटेड सेक्शन में जाकर महिलाएं या बच्चे रिपोर्ट एनॉनिमसली ऑप्शन पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।
इस ऑप्शन के साथ शिकायत दर्ज कराने से शिकायतकर्ता की पहचान गुमनाम रहती है। और वह अपने साथ हुए क्राइम के बारे में रिपोर्ट कर सकता है।
हालांकि शिकायत दर्ज कराते समय कुछ ऐसे सबूत पेश करने पड़ सकते हैं जिससे पीड़ित की बात पर भरोसा किया जा सके।
https://cybercrime.gov.in/Webform/Accept.aspx पर क्लिक करते ही फाइल ए कंप्लेंट ऑप्शन दिखेगा जिसपर क्लिक करना होगा। शिकायत करने से पहले यह जरूर ध्यान रहे कि पोर्टल के माध्यम से सिर्फ साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतें ही दर्ज कराई जा सकती हैं, किसी भी सामान्य या अन्य तरह की अपराध की शिकायत नहीं।
यह पोर्टल भारत सरकार का एक खास प्लेटफॉर्म है जो इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर या डिजिटल दुनिया से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए बनाया गया है।
इस पोर्टल पर महिलाएं या बच्चों के साथ हुए साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग यानी ऑनलाइन पीछा करना की शिकायत हो सकती है।अश्लील सामग्री या बिना सहमति के निजी फोटो/वीडियो लीक करने पर शिकायत दी जा सकती है।ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग से जुड़ी शिकायत दी जा सकती है।
यह सभी शिकायतें अपनी पहचान बताए बिना यानी Anonymous रूप से भी दर्ज की जा सकती हैं।पीड़ित को 2-3 सबूत देने पड़ सकते हैं। जैसे-आरोपी का फोटो अपलोड कर सकते हैं। वीडियो या कॉल रिकॉर्डिंग का सबूत बताया जा सकता है। आरोपी का मोबाइल नंबर या कोई स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जा सकता है।
इसके अलावा कई और शिकायतें इस प्लेटफॉर्म पर हो सकती हैं जैसे-
UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या वॉलेट से धोखाधड़ी
फर्जी जॉब या इन्वेस्टमेंट स्कैम से जुड़ी शिकायतें
फिशिंग या SIM स्वैप स्कैम से जुड़ी शिकायतें
सोशल मीडिया अकाउंट या ईमेल हैकिंग
पहचान की चोरी और फर्जी प्रोफाइल बनाना
रैंसमवेयर और मैलवेयर/वायरस अटैक
साइबर ट्रैफिकिंग या क्रिप्टो करेंसी से जुड़े स्कैम
यह पोर्टल साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों के लिए ही बनाया गया है। इससे अलग अन्य शिकायतों जैसे- घरेलू हिंसा आदि से जुड़ी कंप्लेंट पुलिस को ही देनी होती है।

