बीरेंद्र कुमार झा
नव वर्ष 2024 का शुभारंभ हो चुका है और साल के पहले ही दिन से देश में कई चीजों में बड़े बदलाव भी कर दिए गए हैं। यह बदलाव एलपीजी गैस के दामों से लेकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (यूपीआई पेमेंट) तक से जुड़ा हुआ है। एक तरफ जहां मोबाइल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में कटौती की है, वहीं तुम्हारी दूसरी तरफ अगर आपको नया सिम कार्ड खरीदना है तो फिर इसके लिए अब आपको ई केवाईसी करना होगा। आईए जानते हैं ऐसे कुछ बदलावों के बारे में
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे
1 जनवरी 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में एक बार फिर से कटौती की है। दिल्ली से मुंबई तक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1.50 रुपए से लेकर 4.50 करो ₹तक सस्ता हुआ है। ताजा बदलाव के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1755.50 पर आ गई है, तो मुंबई में यह कीमत 1708 .50 है।चेन्नई में इस सिलेंडर के दाम 4.5 रुपए तक घट गए हैं और वहां यह ₹1924.5 0 में बिक रहा है। इसके विपरीत कोलकाता में इस गैस सिलेंडर की कीमत 50 पैसे बढ़कर 1869 हो गई है,हालांकि घरेलू 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
इसके अलावा हवाई इंधन यानि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ ) की कीमतों में कमी आई है। एटीएफ के दाम ₹ 1.06 लाख रुपए प्रति किलोलीटर से घटकर 1.01 लाख प्रति किलो लीटर कर दिए गए। है।
कुछ सेविंग स्कीम के ब्याज दर में हुआ वृद्धि
जनवरी 2024 की पहली तारीख से देश में एक बड़ा बदलाव छोटी बचत योजनाओं में किया गया है। सरकार द्वारा बेटियों की भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बीते दिनों बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था और अब नहीं दरें वित्त वर्ष 2023- 24 की चौथी तिमाही के लिए 1 जनवरी से सुकन्या समृद्धि की योजना पर मिलने ब्याज दर 0.20 % बढ़ गया है, यानी आब इसमें निवेश करने पर सालाना 8% नहीं बल्कि 8.20% ब्याज मिलेगा।इसके अलावा सरकार ने 3 साल के टाइम डिपॉजिट के ब्याज दरों को 0.10 प्रतिशत बढ़कर 7.5% कर दिया है।
नए सिम के लिए करने होंगे डिजिटल केवायसी
सरकार ने टेलीकॉम क्षेत्र में भी एक बड़ा बदलाव नए वर्ष से लाया है।लोग अब पहले की तरह सिर्फ डॉक्यूमेंट जमाकर नया सिम नहीं ले पाएंगे। इसमें होने वाले फर्जीवाड़े को देखते हुए अब सरकार ने नया सिम खरीदने के लिए पेपर बेस्ट केवाईसी की जगह डिजिटल केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। यानि अब नया सिम कार्ड खरीदने पर ग्राहकों को डिजिटल ई केवाईसी करनी ही होगी।
यूपीआई से खरीदे जा सकेंगे शेयर
नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (एनपीसीआई) 1 जनवरी 2024 को सेकेंडरी मार्केट के लिए यूपीआई लॉन्च कर सकता है। इसके बाद निवेशक यूपीआई के जरिए पेमेंट करके शेयर की खरीदारी कर सकेंगे ,हालांकि पहले चरण में यह सर्विस सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही मिलेगी।सेकेंडरी मार्केट में इस सर्विस से स्टॉक खरीदने पर उसका जितना भी अमाउंट होगा, वह आपके अकाउंट में ब्लॉक हो जाएगा। इसके बाद जब उसी दिन सेटलमेंट होगा तो इन्वेस्टर के अकाउंट से पैसा डेबिट हो जाएगा। इसके अलावा एनपीसीआई ने एक साल जैसे ज्यादा समय से इस्तेमाल नहीं की गई यूपीआई आईडी को 1 जनवरी से ही बंद करने का भी ऐलान किया है।

