Homeटेक्नोलॉजी14 दिनों की रात के बाद चन्द्रमा पर सुबह ,सूरज की रौशनी...

14 दिनों की रात के बाद चन्द्रमा पर सुबह ,सूरज की रौशनी पड़ते जाग उठेंगे लैंडर और रोवर !

Published on


अखिलेश अखिल 

इसरो के वैज्ञानिक आज चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर पर टकटकी लगाए हुए हैं। वैज्ञानिकों को लग रहा है कि चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 14 दिनों की रात्रि के बाद आज सुबह हो गई है। इसरो अब इस बात को देख रहा है कि सूरज की रौशनी पड़ने के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान में क्या कुछ हरकत होता है इसे देखने की जरूरत है। कहा जा रहा है कि सूरज की रौशनी पड़ते ही अगर विक्रम और प्रज्ञान फिर से जाग जाते हैं तो चन्द्रमा के कई गूढ़ रहस्यों की जानकारी मिलने फिर से शुरू हो जाएगी। भारत ही नहीं दुनिया भर के वैज्ञानिक चंद्रयान 3 के मिशन पर नजर टिकाये हुए हैं।              
   चंद्रयान मिशन पर गए विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के लिए आज अहम दिन है। 14 दिनों की रात के बाद चांद पर आज सुबह हो गई है। मतलब यह कि चांद पर सूरज की रोशनी पहुंचने लगी है। से में विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को जगाने का समय आ गया है। अगले 14 दिनों तक चांद पर दिन रहेगा।स्लीप मोड पर डाले गए विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से आज इसरो संपर्क करने की कोशिश करेगा। इसरो के अनुसार, लैंडर और रोवर के सोलर पैनल पर सूरज की रोशनी पड़ते ही यह काम करना शुरू कर सकते हैं।       
        सवाल यह भी है कि क्या विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर फिर से जाग पाएंगे? यूरोपियन स्पेस एजेंसी के कोरोउ स्पेस स्टेशन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम को लगातार संदेश भेजा जा रहा है, लेकिन लैंडर की तरफ से जो रेसपॉन्स आ रहा है, वो बेहद कमजोर है। उसके पास से जिस तरह की ताकतवर रेडियो फ्रिक्वेंसी निकलनी चाहिए, वह नहीं निकल रही है। इस बात का दावा एमेच्योर एस्ट्रोनॉमर स्कॉट टाइली ने किया है।
                    स्कॉट ने एक ट्वीट में लिखा, बुरी खबर, चंद्रयान-3 के चैनल पर 2268 मेगाहर्ट्ज का उत्सर्जन हो रहा है। यह एक कमजोर बैंड है। यानी चंद्रयान-3 के लैंडर से अभी तक किसी तरह का मजबूत सिग्नल नहीं मिला है। स्कॉट ने कई ट्वीट्स किए हैं।
                   रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्रम लैंडर लगातार ऑन-ऑफ सिग्नल भेज रहा है। चांद से आ रहे सिग्नल कभी स्थिर हैं। कभी उछल रहे हैं। कभी एकदम सिग्नल स्थिर है। फिलहाल यूरोपियन स्पेस एजेंसी और इसरो दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की है कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर जाग गए हैं या नहीं।
                  खबरों के मुताबिक, दोपहर तक इस बात की पुष्टि करेगा कि विक्रम लैंडर शिव शक्ति प्वाइंट पर जहां है, वहां सूरज की रोशनी पहुंच चुकी है या नहीं। वह इस बात की भी जानकारी देगा कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की क्या स्थिति है।
                    इससे पहले 4 सितंबर को इसरो ने एक बयान में कहा था, “विक्रम लैंडर को आज भारतीय समयानुसार लगभग 8 बजे स्लीप मोड में सेट किया गया है। इससे पहले चैस्टे, रंभा-एलपी और आईएलएसए पेलोड द्वारा इन-सीटू प्रयोग नए स्थान पर किए गए। एकत्र किया गया डेटा पृथ्वी पर प्राप्त हो रहा है। पेलोड अब बंद कर दिए गए हैं और लैंडर रिसीवर्स को चालू रखा गया है।”
                इसरो ने कहा था, “सौर ऊर्जा खत्म होने और बैटरी डिस्‍चार्ज होने पर लैंडर विक्रम चंद्रमा रोवर प्रज्ञान के बगल में सो जाएगा। 22 सितंबर, 2023 के आसपास उनके जागने की उम्मीद है।”

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...