Homeदेशक्या अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा रुक जायेगी ,कोर्ट में पहुंची...

क्या अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा रुक जायेगी ,कोर्ट में पहुंची याचिका 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
धर्म के नाम पर अगर राजनीति होने लगे तो इस खामियाजा समाज के साथ ही देश को भी भुगतना पड़ता है और फिर इसकी गूंज दुनिया भर में होने लगती है। अयोध्या राम मंदिर की गूंज आज दुनिया भर में हो रही है। यह मंदिर भव्य तो हैं ही प्रभु राम के प्रति देश भर की आस्था भी जुडी हुई है लेकिन जिस तरह से इस मंदिर को लेकर राजनीति और धर्म के बीच तलवारें खींची हुई है उससे लगता है अब यह मामला विवाद में न फंस जाए।

 अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर एक याचिका दाखिल की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा पर रोक की मांग की गई है।

आपको बात दें, याचिका में शंकराचार्य की आपत्तियों का हवाला देते हुए इसे सनातन परंपरा के खिलाफ बताया गया है। याचिका में आरोप है कि बीजेपी 2024 के लोकसभा के चुनाव का लाभ उठाने के लिए यह आयोजन कर रही है। गाजियाबाद के भोला दास की ओर से याचिका दाखिल की गई है। जनहित याचिका में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर शंकराचार्य की आपत्ति है।

 याचिका में कहा गया है कि पौष महीने में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा मंदिर अभी अपूर्ण है। अपूर्ण मंदिर में किसी भी देवी, देवता की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हो सकती है। इसके अलावा पीएम और सीएम योगी का इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना संविधान के खिलाफ हैं। याचिका में कार्यक्रम को केवल चुनावी स्टंट कहा गया है। इस जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this