Homeदेशराजद का बड़ा दावा : मुंबई बैठक में नीतीश कुमार बन सकते...

राजद का बड़ा दावा : मुंबई बैठक में नीतीश कुमार बन सकते हैं इंडिया के संयोजक  !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
पटना ने इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि मुंबई में इंडिया की तीसरी बैठक में नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। हलाकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं है लेकिन राजद के भीतर इस बात की चर्चा खूब हो रही है। राजद सूत्रों के मुताबिक इसी महीने के नट में मुंबई में इंडिया की बैठक होनी है जिसमे सोनिया गाँधी को इंडिया का जहां चैयरपर्सन बनाया जा सकता है वही नीतीश कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार रहे हैं और विपक्षी दलों को एक साथ लाने में वे महती भूमिका भी निभा रहे हैं।    
  खबर के मुताबिक राजद प्रमुख लालू यादव भी इसकी तैयारी कर रहे हैं। लालू यादव की चाहत है कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करें और तेजस्वी यादव बिहार की सत्ता चलाएं। इसके लिए लौ यादव भी कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सोनिया गाँधी से उनके बेहतर सम्बन्ध है और ऐसे में नीतीश कुमार के संयोजक बनने के लिए वे दवाब भी बना सकते हैं। 
      सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों राहुल गांधी ने राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के घर लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इसमें नीतीश को इंडिया का संयोजक बनाने पर भी चर्चा हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी भी सहमत हैं।
      राजनीति के जानकार मानते हैं कि लालू प्रसाद यादव अपने सहयोगी जदयू के नेता व सीएम नीतीश कुमार इंडिया  का संयोजक बनाकर उन्हें बिहार की राजनीति से दूर करना चाहते हैं। इसके बाद लालू प्रसाद यादव अपने बेटी तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने की मांग कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि तर्क यह दिया जाएगा कि राष्ट्रीय राजनीति में दखल बढ़ने से वह बिहार में कम ध्यान दे पाएंगे।
      
Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this