Homeदेशतेलंगाना का रण : बचेगी केसीआर की कुर्सी या बनेगी कांग्रेस की...

तेलंगाना का रण : बचेगी केसीआर की कुर्सी या बनेगी कांग्रेस की सरकार !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
गुरुवार सुबह से ही तेलंगाना में मतदान शुरू हो जायेगा। कुल 119 सीटों के लिए 326 करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। इस बार चुनावी मैदान में कुल 2290 उम्मीदवार खड़े हैं। वैंसे तो तेलंगाना में मुख्या मुकाबला कांग्रेस और केसीआर के बीच है लेकिन बीजेपी के खेल से चुनाव त्रिकोणीय हो गया है।  
        राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने बताया कि राज्य में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। हालांकि, माओवाद प्रभावित जिलों के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम 4 बजे ही समाप्त हो जाएगा। राज्य की सभी सीटों पर मतदान के लिए 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1.85 लाख से अधिक मतदान कर्मी तैनात किये जाएंगे, जबकि 22,000 माइक्रो पर्यवेक्षक पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।       
      मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत राज्य से कुल 45,000 कर्मी, अन्य विभागों से 3,000 कर्मी, तेलंगाना राज्य विशेष पुलिस की 50 कंपनियां और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 375 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं पड़ोसी राज्यों से 23,500 होमगार्ड भी ड्यूटी पर रहेंगे।
                   मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 3,26,02,799 मतदाता हैं, जिनमें 1,62,98,418 पुरुष, 1,63,01,705 महिलाएं और 2,676 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इनमें 15,406 सर्विस वोटर और 2,944 एनआरआई वोटर भी हैं। वहीं 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 9,99,667 है। राज्य में 221 महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं।
            अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट और अन्य सामग्री सौंप दी है। चुनाव अधिकारियों ने कुल 72,931 मतपत्र इकाइयों या ईवीएम की व्यवस्था की है। उनमें से 59,779 को मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा जबकि शेष को प्रतिस्थापन के लिए रिजर्व में रखा जाएगा। ग्रेटर हैदराबाद के लाल बहादुर नगर निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्येक मतदान केंद्र पर 4 मतपत्र इकाइयां तैनात की जाएंगी, जहां उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक (48) है।
                  इसके अलावा 9 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर 3 ईवीएम होंगी। कामारेड्डी में मतदान केंद्रों पर तीन ईवीएम रखी जाएंगी, जहां मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति  के प्रमुख के चंद्रशेखर राव सहित 39 उम्मीदवार शामिल हैं। केसीआर सिद्दीपेट जिले के गजवेल निर्वाचन क्षेत्र से भी फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, राज्य कांग्रेस प्रमुख ए.रेवंत रेड्डी भी विकाराबाद जिले के कोडंगल से चुनाव लड़ रहे हैं।

Latest articles

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

More like this

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...