न्यूज़ डेस्क
यूनाइटेड नेशंस द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन हमास शनिवार से ही इजरायल पर हमला कर रहा है। हमास के आतंकियों ने इजरायल के कई इलाकों पवार कब्ज़ा भी किया है। इस हमले में सैकड़ो लोग मारे गए हैं। उधर अब इजरायल भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। हमास और इजरायल के बेच भयंकर युद्ध चालु है। इस युद्ध का अंतिम परिणाम क्या होगा यह अभी कोई नहीं जानता। लेकिन जिस तरह से इस युद्ध में दुनिया के देश दो ध्रुवो पर बांटता जा रहा है उससे किसी अनहोनी की आशंका और भी बढ़ती जा रही है। बता दें कि अभी भी रूस और उक्रेन के बीच युद्ध जारी है और अब हमास और इजरायल के बीच युद्ध ने दुनिया को द्वारा ही दिया है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हमास इजरायल के सामने टिक पायेगा ?इजरायल एक परमाणु संपन्न देश है और अगर उसने कोई बड़ी तैयारी कर ली तो फिलिस्तीन की समस्या और भी बढ़ सकती है। कुछ मुस्लिम देशों की भी समस्या बढ़ सकती है जो हमास के साथ खड़े दिख रहे हैं।
बता दें कि इजरायल पर शनिवार को हमास ने 5 हजार से ज्यादा राॅकेट्स दागेथे । इसके बाद इजरायल की सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इजरायल की एयरफोर्स गाजापट्टी में हमास के ठिकानों पर हमला कर रही है। पूरी दुनिया की निगाहें इस युद्ध पर टिकी है। इस दौरान दुनियाभर के लोग दोनों की सैन्य ताकत की तुलना कर रहे हैं। बता दें कि हमास यूएन द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन है वह फिलहाल इजरायल के साथ जंग लड़ रहा है।
विशेषज्ञों की मानें तो हमास का हमला एक सैन्य हमले की तरह ही है। इस हमले में हमास के पास नए और एडवांस फाइटिंग टूल्स है। इस हमले में उसने आधुनिक ग्लाइडर्स का इस्तेमाल किया है। इजरायल के सबसे सुरक्षित टैंक को नष्ट करने के लिए हमास ने ड्रोन का इस्तेमाल किया है। हमास की सैन्य क्षमताओं में इजाफा कोई सामान्य बात नहीं है। हमास ने शनिवार को हमले के दौरान जिन राॅकेट का इस्तेमाल किया उनकी मारक क्षमता 70 किमी. तक थी। हमास ने अपनी समुद्री ताकत में काफी इजाफा कर लिया है। यही कारण है उसने इजरायल पर समुद्र से भी धावा बोला।
वहीं दूसरी ओर इजरायल की सेना भी बेहद एडवांस सिस्टम से लैस है। इजरायल कई एजेंसियों के माध्यम से अपने एडवांस सीक्रेट सिस्टम के लिए जाना जाता है। उसके पास सैन्य संघर्ष के लिए भी पर्याप्त क्षता है। इजरायल की एयरफोर्स को दुनिया की सबसे ताकतवर एयरफोर्स में से एक माना जाता है। एयरफोर्स के पास एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान और स्मार्ट बम है। जो किसी भी टारगेट को नेस्तनाबूद कर सकते हैं। इजरायल के पास मर्कवा टैंक करीब 500 है इसके अलावा बड़ी संख्या में मिसाइल बोट्स हैं जो क्विक रिएक्शन सिस्टम से लैस है। जो किसी भी मिसाइल और ड्रोन हमले को नाकाम कर सकता है। इसके अलावा इजरायल के पास अत्याधुनिक मानव रहित ड्रोन और आयरन डोम मिसाइल सिस्टम है जो उसकी सेना को और अधिक ताकतवर बनाता है।

