Homeदेशसरकार ने अचानक बुलाया संसद का विशेष सत्र, 18 से 22 ...

सरकार ने अचानक बुलाया संसद का विशेष सत्र, 18 से 22 सितम्बर तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा !

Published on

न्यूज़ डेस्क

केंद्र सरकार ने अचानक संसद के विशेष सत्र को बुलाया है। लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अचानक इस सत्र के पीछे की क्या रणनीति है। यह सत्र पांच दिनों तक चलेगा। 18 से 22 सितम्बर तक चलने वाले इस सत्र में संभव है कि कई उन बिलों को पास करने की बात होगी जो काफी जरुरी है। लेकिन जानकार यह भी मान रहे हैं ऐसा कौन सा बिल है जो अचानक जरुरी हो गया है।

           यह विशेष सत्र अचानक बुलाया गया है। जिसके बाद से यह चर्चा होनी शुरू हो गई है कि आखिर पांच दिनों तक चलने वाली संसद की कार्यवाही में सरकार क्या करने वाली है? क्या सरकार की ओर से कोई बिल पेश होगा या फिर मामला कुछ और है। हालांकि इस सत्र के दौरान इन चार मुद्दों पर सदन में हंगामा हो सकता है 1. चीन का नया मैप 2. मणिपुर हिंसा 3.अडाणी-हिंडनबर्ग 4.महंगाई 
                बता दें कि मानसून सत्र के दौरान मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ था। विपक्ष इस मुद्दे पर दोनों सदनों में व्यापक बहस करना चाहती थी। विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था। राहुल गांधी, मनोज झा समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर मणिपुर मामले को लेकर जोरदार हमला बोला था। अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में जवाब दिया था। बाद में विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया। यह मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त के बीच चला था जिसमें कई अहम बिल भी पारित किये गए थे।

Latest articles

प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत 100% साजिश है: रोहित पवार

पवार परिवार ने प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत को पहली बार बड़ी...

फैसले इतने आसान होने चाहिए कि नागरिक उन्हें समझ सकें: CJI सूर्यकांत

CJI सूर्यकांत न्यायपालिका को सही मायने में लोकतंत्र का सजग प्रहरी बनने की बात...

WhatsApp लाया जादू फीचर! बिना ऐप के भी होगी कॉलिंग

व्हाट्सऐप ने आखिरकार वह फीचर वेब वर्जन में जोड़ दिया है, जिसकी सबसे ज्यादा...

हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान

दिल का दौरा अक्सर अचानक होने वाली घटना की तरह देखा जाता है, लेकिन...

More like this