Homeदेशआखिर संघ की भाषा क्यों बोल रहे हैं गुलाम नबी आजाद ?

आखिर संघ की भाषा क्यों बोल रहे हैं गुलाम नबी आजाद ?

Published on


न्यूज़ डेस्क 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व नेता और डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के मुखिया गुलाम नबी आजाद का एक वीडिओ सामने आया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद को भारत में धर्मों के ऐतिहासिक संदर्भ के बारे में बात करते हुए देखा और सुना जा सकता है।    
         उन्होंने इस वीडियो में कहा “इस देश में हर कोई हिंदू के रूप में ही पैदा हुआ है। इस्लाम लगभग 1500 साल पहले उभरा, जबकि हिंदू धर्म अत्यंत प्राचीन है। कुछ मुसलमान बाहरी मूल से आए होंगे और मुगल सेना में सेवा की होगी। इसके बाद भारत में लोग हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित हो गए।” बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भगवत भी लगभग यही कुछ बातें देश के सामने रखते रहे हैं। माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में बीजेपी के साथ आजाद चुनावी लड़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं। अब देखना ये है कि आजाद का यह संदेश जम्मू कश्मीर के लोग क्या कुछ सोंचते  है। लेकिन उन्होंने जो बात कही है वह काफी असरदार है।            
     इसी भाषण में गुलाम नबी आजाद में आगे कहा “एक प्रमुख उदाहरण कश्मीर में देखा गया है, जहां 600 साल पहले लोगों के इस्लाम में परिवर्तित होने से पहले आबादी मुख्य रूप से कश्मीरी पंडितों की थी। यह मुझे इस बात की पुष्टि करने के लिए प्रेरित करता है कि सभी शुरू में हिंदू विरासत के साथ पैदा हुए हैं। चाहे हिंदू, मुस्लिम, राजपूत, ब्राह्मण, दलित, कश्मीरी या गुज्जर हों हम सभी इस मातृभूमि का हिस्सा हैं। हमारी जड़ें इस भूमि में हैं।”
                   गुलाम नबी आजाद ने राजनीति से धर्म को जोड़ने वाले नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा,”राजनीति में जो मजहब धर्म का सहारा लेता है, वह कमजोर है। जिसको खुद पर विश्वास होगा, वो मजहब का सहारा नहीं लेगा। जो सही आदमी है, वह यह बताएगा कि मैं आगे क्या करूंगा, कैसे डेवलपमेंट लाऊंगा। लेकिन जो कमजोर है, वह यही कहेगा कि मैं हिंदू हूं या मुसलमान हूं। इसलिए मुझे वोट दो।”
                     आजाद ने आगे कहा, “हम कहीं बाहर से नहीं आए हैं। इसी मिट्टी की पैदावार हैं। इस मिट्टी में ही खाक होना है। बीजेपी के किसी नेता ने कहा कि कोई बाहर से आया है, कोई अंदर से आया है। मैंने उनसे कहा कि अंदर-बाहर से कोई नहीं आया है। हिंदुओं में जलाया जाता है। इसके बाद अवशेष दरिया में डाल देते हैं। वह पानी अलग-अलग जगह जाता है। खेतों में भी जाता है यानी हमारे पेट में चला जाता है।”

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...