Homeटेक्नोलॉजीक्यों हो रहा कॉल ड्रॉप? जान लें ठीक करने का तरीका

क्यों हो रहा कॉल ड्रॉप? जान लें ठीक करने का तरीका

Published on

फोन पर बात करते समय क्या आपका भी कॉल अक्सर डिस्कनेक्ट हो जाता है,अगर ऐसा है तो तो आप कॉल ड्रॉप के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई बार टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी टीआरएआई भी निर्देश दे चुका है।

स्मार्टफोन हो या फीचर फोन, कॉल ड्रॉप की समस्या दोनों के लिए सामान्य है।यह दिक्कत सिर्फ फोन पर बात करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट कनेक्शन के अचानक से गायब हो जाने का कारण भी यही बनता है।ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे कि कॉल ड्रॉप (Call Drop) क्यों होती है और इससे बचने के उपाय क्या है?

दरअसल, कॉल ड्रॉप के कई कारण हो सकते हैं। कई बार सेल टावर से आपकी दूरी, तो कई बार अचानक से बिजली का चला जाना भी इसका प्रमुख कारण बन जाता है। लेकिन हर बार कॉल ड्रॉप के लिए हम अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को ही दोष देते रहते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि हमेशा टेलीकॉम ऑपरेटर की ही गलती हो।कई बार तो असली दोष हमारे फोन और सेल टावर के बीच ही होता है, जो सिग्नल को ब्लॉक कर रहा होता है।

कभी-कभी सेल टावर से हमारे फोन तक सिग्नल पहुंचने के बीच खराब मौसम भी बाधा बन सकती है। इसके अलावा कॉल ड्रॉप इस बात पर भी निर्भर करता है कि सेल टावर से कितनी दूरी पर आप अपने फोन का यूज कर रहे है। इसके अतिरिक्त अन्य कारण भी हैं, जो आपके फोन नेटवर्क को ब्लॉक कर सकते हैं, जैसे कि कोई बड़ी बिल्डिंग आप तक पहुंच रहे सिग्नल की पहुंच को ब्लॉक कर सकता है। कार में होने की वजह से भी सिग्नल वीक हो जाता है। वहीं ग्रामीण इलाकों में कई बार बिजली जाने के कारण भी नेटवर्क की दिक्कत हो जाती है।

कॉल ड्रॉप की स्थिति में सुधार के लिए हम कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। मसलन
1. अपने फोन का कवर निकाल दें
2. फोन एंटीना को ब्लॉक न करें
3. बैटरी को चार्ज रखें
4. घर के बाहर जाकर ट्राई करें
5. किसी दूसरी लोकेशन पर नेटवर्क चेक करें
6. वाईफाई कॉलिंग ऑन करें
7. 3G नेटवर्क पर स्विच करें.

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...