Homeदेशचुनाव छोड़कर आखिर हिमालय की यात्रा पर क्यों चली गई उमा भारती...

चुनाव छोड़कर आखिर हिमालय की यात्रा पर क्यों चली गई उमा भारती ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 

उमा भारती की पहचान बीजेपी के बड़े नेताओं में है। आज देश में राम मंदिर की चर्चा हो रही है। प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय कीगई । प्रभु राम नए घर में प्रवेश करेंगे इसकी तैयारी भी चल रही है। लेकिन जिन नेताओं ने अयोध्या के आंदोलन को लड़ा है उनमे से आज बहुत कम ही रह गए है। उमा भारती ने आंदोलन को आगे बढ़ाने के साथ ही बीजेपी को सींचने में बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन आज भारती बीजेपी से नाराज है। उनकी राजनीति अलग तरह की है। मौजूदा राजनीति में उनका कोई यकीन नहीं। मध्यप्रदेश में चुनाव है। बीजेपी के सामने चुनौती है लेकिन वे इस चुनाव की हिंसा नहीं है। भारती के भी अपने वोट बैंक है लेकिन भारती को कोई लेना देना नहीं। शिवराज को एक सन्देश दिया और हिमालय की यात्रा पर वे निकल गई। राज्य की राजनीति में चर्चा है कि उमा का सन्देश शिवराज के लिए नहीं यह बीजेपी के शीर्ष नेताओं के लिए है।                  
  बीजेपी के लोग भी कह रहे हैं कि साध्वी का चुनाव छोड़कर चले जाने से बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। साल 2003 में बीजेपी को प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाने वाली तेज तर्रार नेता उमा भारती ने पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। उन्होंने शुक्रवार को हिमालय के लिए निकलने का ऐलान किया है, जहां वह अधूरे कामों को लेकर आत्मचिंतन करेंगी। इसका ऐलान करते हुए उन्होंने शिवराज सरकार की नाकामियां भी गिनाईं।
                     उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वह गुरुवार को अपने जन्मस्थान ग्राम इंडा, जिला टीकमगढ़ के लिए निकल रही हैं। चतुर्दशी तक वह अपने मातृ कुल एवं पितृ कुल की कुल देवियों को प्रणाम करेंगी। फिर ओरछा में रामराजा सरकार को माथा टेक कर हिमालय के लिए निकल जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए हमने कांग्रेस को 20 साल पहले हटाया था, वह सपने कितने पूरे हुए उस पर मैं हिमालय में बद्री-केदार के दर्शन करते समय आत्मचिंतन करूंगी।
                 उमा भारती ने पोस्ट में लिखा कि इस साल में शिवराज जी ने एक आदर्श शराब नीति लाकर अभिनंदनीय कार्य किया। इन साढे तीन वर्षों के शिवराज जी के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी कार्यों की भी शुरुआत हुई। हमारी पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवार घोषित हो गए, अभी मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी का घोषणा पत्र आना बाकी है जिसके आधार पर हमारी पार्टी जनादेश मांगेगी। मैं पूरी मेहनत करूंगी और भगवान से प्रार्थना भी करती हूं कि हमारी सरकार बने और मेरी और हम सबकी अधूरी रह गई आकांक्षाओं को पूरा करे।
                      इसके बाद उमा भारती ने शिवराज सरकार की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि केन-बेतवा रिवर लिंक जो लगभग 2017 से शिलान्यास के लिए तैयार है। गौ संवर्धन, गौ रक्षण के उपाय संतोषजनक स्थिति तक नहीं पहुंच पाए। पंच – ज अभियान संपूर्णता से नहीं हुआ, टुकड़ों में हुआ। धार भोजशाला की सरस्वती माई राज्य और केंद्र में हमारी सरकार होते हुए भी अपनी गद्दी पर वापस नहीं लौट सकीं। रायसेन के सोमेश्वर एवं विदिशा की विजया देवी के मंदिर के पट नहीं खुल सके जबकि हमारे केंद्रीय नेतृत्व के एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी ने मुझे इसका आश्वासन दिया था।
                         आखिर में उमा भारती ने कहा कि अंत में मैं इस निष्कर्ष पर पहुंची हूं कि 2003 से अभी तक डेढ़ साल को छोड़कर हमारी ही सरकार रही। लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए हमने कांग्रेस को 20 साल पहले ध्वस्त किया था, वह सपने कितने पूरे हुए उस पर अभी और आत्म चिंतन मैं अभी कुछ दिन हिमालय में बद्री–केदार के दर्शन करते समय करूंगी।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...