न्यूज़ डेस्क
जी 20 सम्मलेन चल रहा है। कल इस सम्मलेन की समाप्ति होगी। दुनिया भर के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस सम्मलेन में आ चुके हैं। बड़ी -बड़ी घोषणाएं की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी की बैठक की ख़ास चर्चा हो रही है। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति की बात सामने आ रही है। अमेरिका ने यहाँ तक कहा है कि वह भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में उसकी स्थाई सदस्यता की वकालत भी करेंगे। लेकिन आज देश की नजर राष्ट्रपति मुर्मू की तरफ से जी 20 के देशो को दिए जाने वाली डिनर पार्टी की है। इस पार्टी में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण नहीं मिलने से कांग्रेस समेत गठबंधन से जुड़े कई नेताओं ने आपत्ति जाहिर की है। माना जा रहा है कि इस डिनर पार्टी में शामिल होने के लिए जिन मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया था वे भी नहीं शामिल हो रहे हैं।
इस सम्मेलन के लिए 200 कारीगरों ने चांदी के लगभग 15 हजार बर्तन तैयार किए हैं। हालांकि रात्रिभोज को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। इस भोज में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेता काफी नाराज है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा तभी होता है, जब लोकतंत्र की नींव कमजोर होती है।
सूत्राें की मानें तो कई राज्यों के सीएम इस रात्रिभोज में शामिल नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्रियों को डिनर में शामिल होने या न होने को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया,सीएम भूपेश बघेल,सीएम अशोक गहलोत दिल्ली नहीं आ रहे हैं। हालांकि सीएम सुक्खू इस रात्रिभोज में शामिल होंगे।
इसके अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा स्वास्थ्य कारणों के चलते इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा ने रात्रिभोज में शामिल होने में असमर्थता के बारे में सरकार को सूचित कर दिया है। आंध्रप्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी, तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव, ओडिशा सीएम नवीन पटनायक रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। वहीं विपक्ष से सीएम अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन भी रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आज जी-20 के अतिथियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। इस डिनर में मेहमानों को गुलाम जामुन, रसमलाई और जलेबी परोसी जाएगी। रात्रिभोज के लिए ऐसे व्यंजन शामिल किए गए हैं जो भारत के मानसून के दौरान खाए जाते हैं। खाना सोने-चांदी के विशेष बर्तनों में परोसा जाएगा।
जी 20 बैठक :राष्ट्रपति मुर्मू की डिनर पार्टी का विपक्षी नेताओं ने क्यों किया बायकाट !
Published on


- Advertisement -