सीएम गहलोत ने क्यों कहा कि राजस्थान में असली मुकाबला कांग्रेस बनाम ईडी के बीच है

0
161

 न्यूज़ डेस्क 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव का मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं रहा। भाजपा चुनावी फिल्म से गायब हो गई है। अब कांग्रेस का मुकाबला ईडी से हो गया है। ईडी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के दो बेटे और मेरे बेटे वैभव के पीछे पड़ी है। कोई एफआइआर नहीं है और ना ही कोई शिकायत। भाजपा झूठी शिकायतें कर ईडी का सहारा ले रही है, लेकिन कांग्रेस इनसे डरने वाली नहीं। मुख्यमंत्री भीलवाड़ा जिले के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांडल में आयोजित नामांकन सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
                      करीब दो घंटे देरी से पहुंचे सीएम गहलोत ने तंज कसा कि आयकर, ईडी, सीबीआई को लंदन में बैठे विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे आर्थिक अपराधियों से निपटना चाहिए, लेकिन ये संस्थाएं हर राज्य में राजनेताओं को तंग कर रही है। आर्थिक अपराध करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही।सीएम ने कहा कि सरकारें गिराने में भी इन संस्थाओं का इस्तेमाल हो रहा है। सरकारें गिरी तो लोकतंत्र कहां रहेगा? भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोकतंत्र खतरे में है। ईडी के जरिए कांग्रेस से लड़ाई लड़ी जा रही है।
                   गहलोत ने चुनौती दी कि अगर दमखम है तो भाजपा खुद मुकाबला करे। गहलोत ने कहा कि पांच साल में हमने जो काम किया है, भाजपा को उससे अच्छा करके दिखाना चाहिए। लेकिन वे केवल डर व भय पैदा करना चाहते हैं। योजनाओं के बूते कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। नए जिले बनाने से उनका विकास तेजी से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here