शादी के दिन सुबह-सुबह परिवार वालों को पता चला कि स्वीटी अपने घर में नहीं है तो कोहराम मच गया
बिहार के पूर्णिया में एक युवती का उसके परिजनों ने जीते जी अंतिम संस्कार कर दिया हैरान करने वाली या घटना जिले के रूपाली प्रखंड के टीकापट्टी बाजार की है, परिजन उसके प्रेम प्रसंग से नाराज थे दरअसल लड़की ने शादी से ठीक पहले प्रेमी संग फरार हो गई और लव मैरिज शादी कर लिया । आहत परिजनों ने अपना संबंध खत्म करते हुए पुतला बनाकर वैदिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार कर दिया

दरअसल पूर्णिया के टीकापट्टी बाजार की रहने वाली इंटर की छात्र स्वीटी को एक लड़के से प्रेम था इसकी जानकारी परिवार वालों को शायद नहीं थी इसीलिए उसकी शादी तय कर दी गई 12 जून को भागलपुर के पैथी निवासी एक लड़के से उसकी शादी होने वाली थी इसके लिए परिवार में शादी की रस्म चल रही थी। लेकिन 11 जून की रात को युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई और चुपके से विवाह कर लिया।
शादी के दिन सुबह-सुबह परिवार वालों को पता चला कि स्वीटी अपने घर में नहीं है तो कोहराम मच गया टीकापट्टी थाना में लड़की के भाई ने आरोपी युवक सुधांशु के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया क्यों कि उसने शादी के नियत से स्वीटी को अगवा कर लिया है लेकिन मामले में फिल्मी ट्विस्ट आ गया। कुछ दिन बाद लड़की शादी का जोड़ा पहन थाने में पहुंच गई और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से भागकर प्रेमी के साथ शादी की है लड़की की इस करतूत से परिजन बहुत आहत हो गए

इस बात की खबर इलाके में तेजी से फैल गई स्वीटी के परिजन काफी दुखी और निराश हो गए बहन की इस हरकत से दुखी उसके भाई ने स्वीटी का पुतला बनाया और उसका द संस्कार कर दिया

