आज के समय में हार्ट अटैक न बुजुर्ग बल्कि कम उम्र के लोगों को भी आ रहा। ऐसे में हार्ट हेल्थ से जुड़ी परेशानियों की समय पर पहचान करना बहुत ही जरूरी होता है। ताकि हार्ट अटैक आने के रिस्क को कम किया जा सके।दरअसल, हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत दैेता है, जिसे समय रहते अगर पहचान लिया जाए तो इसकी गंभीरता से बचा जा सकता है। इन वॉर्निंग संकेतों में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होना भी शामिल है।जी हां, हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द भी होता है। यशोदा हॉस्पिटल्स के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट एंड डिवाइस स्पेशलिस्ट डॉ. चंद्र मौली एस. मंत्रावाड़ी बताते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले कहां-कहां दर्द होता है।
हार्ट अटैक आने से पहले सीने में दर्द और दबाव जैसा महसूस होता है।कुछ लोगों को सीने में जकड़न और भारीपन भी फील होता है।डॉक्टर कहते हैं कि कई लोग इसे ऐसा बताते हैं, जैसे सीने पर कोई भारी चीज रख दी गई हो। ये दर्द कुछ मिनट तक बना रह सकता है या बीच-बीच में आ सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर से जांच जरूर करा लें।
हार्ट अटैक आने से पहले कुछ लोगों को बाएं हाथ या फिर दोनों हाथों में दर्द जैसा भी फील हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि कई बार दर्द कंधे से शुरू होकर बांह और उंगलियों तक पहुंच जाता है।कुछ लोगों में ये दर्द दोनों हाथों में भी महसूस हो सकता है।
डॉ. मंत्रावाड़ी का कहना है कि हार्ट अटैक का दर्द सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहता। कई मरीजों को गर्दन, जबड़े या गले में असामान्य दर्द या दबाव महसूस होता है। खासकर महिलाओं में यह लक्षण अपेक्षाकृत अधिक देखा गया है।
बाएं हाथ या दोनों हाथों में दर्द
हार्ट अचैक आने से पहले कुछ लोगों को बाएं दाथ या फिर दोनों हाथों में दर्द जैसा भी फील हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि कई बार दर्द कंधे से शुरू होकर बांह और उंगलियों तक पहुंच जाता है। कुछ लोगों में ये दर्द दोनों हाथों में भी महसूस हो सकता है।
डॉ. मंत्रावाड़ी का कहना है कि हार्ट अटैक का दर्द सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहता।कई मरीजों को गर्दन, जबड़े या गले में असामान्य दर्द या दबाव महसूस होता है। खासकर महिलाओं में यह लक्षण अपेक्षाकृत अधिक देखा गया है।
पीठ में दर्द जैसा होता है फील
ऊपरी पीठ, खासतौर पर कंधों के बीच होने वाला दर्द भी दिल की समस्या का संकेत हो सकता है।कई लोग इसे सामान्य मांसपेशी दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह हार्ट अटैक की शुरुआती चेतावनी हो सकती है।
डॉ. का कहता है कि कुछ लोगों को हार्ट अटैक से पहले पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, जलन, भारीपन या अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है।यही कारण है कि कई बार लोग इसे गैस या एसिडिटी समझ लेते हैं।

