Homeदेशट्रंप ने लगाया 25%एक्स्ट्रा टैरिफ तो पुतिन ने लिया बड़ा फैसलाभारत को...

ट्रंप ने लगाया 25%एक्स्ट्रा टैरिफ तो पुतिन ने लिया बड़ा फैसलाभारत को दिया तगड़ा ऑफर

Published on

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से चिढ़कर 25 फीसदी का एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया है।हालांकि भारत लगातार रूस से अपनी जरूरत के हिसाब से तेल खरीद रहा है। इस बीच रूस ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत को तेल खरीद पर पांच फीसदी का डिस्काउंट देने का फैसला किया है।

रूस के भारत में उप-व्यापार प्रतिनिधि एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि भारत को रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 5 प्रतिशत की छूट रहेगी, जो बातचीत के आधार पर तय होगी।।ग्रिवा ने आगे कहा कि राजनीतिक स्थिति के बावजूद भारत लगभग उसी स्तर का तेल आयात करता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह छूट कमर्शियल सीक्रेट है।
आमतौर पर यह व्यापारियों के बीच संवाद पर आधारित होता है और लगभग 5% के आसपास रहता है

ग्रिवा के साथ रूस के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बाबुशकिन ने भी बयान दिया।उन्होंने कहा कि हालात चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हमारे संबंधों पर भरोसा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सुनिश्चित हैं कि बाहरी दबाव के बावजूद भारत-रूस ऊर्जा सहयोग जारी रहेगा।’ यहां बाहरी से उनका इशारा अमेरिका की ओर था।

डोनाल्ड ट्रंप शुरुआत से ही ब्रिक्स देशों को धमकी देते रहे हैं। उन्होंने रूस को धमकी देते हुए कहा था कि अगर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो वह मॉस्कों पर भी प्रतिबंध लगाएंगे।उन्होंने कहा था कि उन देशों पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जो उसका तेल खरीदते हैं। गौरतलब है कि चीन और भारत रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदार हैं।

Latest articles

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

More like this