संविधान की प्रति लिए जब राहुल गाँधी संसद में शपथ ले रहे थे तब खूब लगे भारत जोड़ो के नारे 

0
109

न्यूज़ डेस्क 
संसद में आज दूसरे दिन भी लोकसभा सदस्यों क शपथ ग्रहण चल रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने हाथ में संविधान की प्रति लेकर लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया।

राहुल गांधी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ लिया और शपथ के बाद उन्होंने ‘जय हिंद, जय संविधान’ का नारा भी लगाया। उनके शपथ लेने के बाद कांग्रेस सदस्यों ने ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए।

इससे पहले शपथ के लिए जब राहुल गांधी का नाम पुकारा गया तो कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाने लगे। उनके शपथ लेने के बाद भी कांग्रेस सदस्यों ने ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए।

राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। हालांकि, सदन के पहले दिन उन्होंने वायनाड से बतौर सांसद इस्तीफा दे दिया। इस प्रकार वह लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी लोकसभा में केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राहुल गांधी ने वर्ष 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इस साल की शुरुआत में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली थी।

 इस दौरान उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक और पूरब से पश्चिम तक देश जोड़ने के नारे के साथ लगभग पूरे भारत की यात्रा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here