Homeदेशmotivational speaker Vivek Bindra: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने पत्नी को मारा...

motivational speaker Vivek Bindra: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने पत्नी को मारा तो फट गया कान, शरीर पर पड़े निशान,मामला दर्ज

Published on

न्यूज डेस्क
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा बुरे फंस गए हैं। उनके ऊपर उनकी पत्नी ने विवाह से एक दिन बाद ही बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मोटिवेशनल स्पीकर ने कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी की कान का पर्दा फट गया। उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। मामले की सूचना पर महिला के परिजन उसे साथ ले गए। दिल्ली एक अस्पताल में उनका उपचार कराया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने जीजा विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी यानिका से मारपीट का आरोप लगाया गया था। बिंद्रा और यानिका की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद दोनों नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहने लगे थे।

शादी के अगले दिन ही सात दिसंबर को विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। इस पर पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया था। आरोप है कि विवेक ने यानिका को कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए यानिका की बुरी तरह पिटाई कर दी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव बन गया है। विवेक ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। घायल यानिका का इलाज दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित अस्पताल में कराया गया।

मोटिवेशनल स्पीकर के खिलाफ केस 14 दिसंबर को दर्ज कराया गया है। अहम है कि विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या 3.9 मिलियन हैं। वहीं एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं। फेसबुक पर उन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं।

Latest articles

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

More like this