Homeदेशपटना में 'द मोदी कॉन्क्लेव' में सम्राट चौधरी ने जो कहा उसकी...

पटना में ‘द मोदी कॉन्क्लेव’ में सम्राट चौधरी ने जो कहा उसकी चर्चा खूब हो रही है !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
मौजूदा बिहार की नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष है और बोलने से बाज नहीं आते। चौधरी वैसे बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों की परिक्रमा कर चुके हैं लेकिन अभी मोदी की प्रशंसा करने से नहीं चूकते। उनकी अपनी राजनीति चाहे जैसी भी हो लेकिन पीएम मोदी के लिए वे बहुत कुछ कह जाते हैं। 

बिहार भाजपा एनआरआई सेल ने पटना में ‘द मोदी कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विकास के पर्याय माने जाते हैं। मोदी का अर्थ ही है मास्टर ऑफ़ डेवलपिंग इंडिया। आज घर-घर, गली-गली में भारत की चर्चा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी का डंका बजता है। इस देश में इतना धार्मिक प्रधानमंत्री मैंने नहीं देखा। यही वजह है कि वे एकाग्रता से देश की तरक्की के लिए बिना थके, बिना रुके, निरंतर कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं के विकास के लिए भी मोदी सरकार तत्पर है, क्योंकि युवा को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। 2020 में एनडीए की सरकार जब बिहार में आई तो 15 एथेनॉल कंपनी यहां आई, जिससे यह पता चलता है हमारी नियत सही है। हम बिहारी परिश्रम के लिए जाने जाते हैं। हम ही बॉटम हैं, हम ही टॉप हैं।

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार लोकतन्त्र की जन्मभूमि है, जो आज सुरक्षित हाथों में है और यहां विकास की रफ़्तार तेजी से चल रही है। बिहार की छवि काफी बदली है।

संयोजक मनीष सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य मोदी के सन्देश को जन -जन तक पहुंचाना है। भारत की दिशा और दशा में बहुत बदलाव हुआ है। कार्यक्रम में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के मुख्य पुजारी राज शेखर लिंग, मेघालय भाजपा प्रभारी एम चाबु औ, बिहार भाजपा सह प्रभारी दीपक प्रकाश, विधायक संजीव चौरसिया, श्रेयषी सिंह समेत अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...