Homeदेशये कैसी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी? जहां ट्रॉफी देने न सचिन आए और न...

ये कैसी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी? जहां ट्रॉफी देने न सचिन आए और न सर जेम्स

Published on

 

2025 से पहले इंडिया की टीम जब इंग्लैंड के टेस्ट सीरीज खेलती तो उसका नाम पटौदी ट्रॉफी हुआ करता था।इसकी शुरुआत 2007 में हुई थी। वहीं इंग्लैंड की टीम भारत में टेस्ट सीरीज खेलती थी तो उसका नाम एंथनी डि मेलो ट्रॉफी होता था। लेकिन इस साल की गर्मियों से यह बदल गया।अंग्रेज धरती पर हुई इंडिया और इंग्लैंड के बीच 2025 में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का नाम बदल गया।अब इस सीरीज का नाम है एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी, जिसका पहला संस्करण खेला जा चुका है।सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई है, लेकिन सवाल ये है कि जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और दुनिया के सबसे महान टेस्ट पेसर जेम्स एंडरसन के नाम पर जब ये ट्रॉफी है तो ये सीरीज के खत्म होने के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए मंच पर क्यों नहीं थे क्या यह अपमान नहीं है?

इसी साल जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी समाप्त हुई, तो भारत 1-3 से हारकर मायूस था।लेकिन इसी दौरान जिस दिग्गज के नाम पर इस टूर्नामेंट का नाम रखा गया था, उसे ट्रॉफी को विजेता टीम को देने के लिए बुलाया ही नहीं गया। ये कोई और नहीं सुनील गावस्कर ही थे।इसकी उन्होंने शिकायत भी की।खैर, उस समय इस बात का हवाला दिया गया कि यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में हुई है और एलन बॉर्डर मेजबान हैं, तो लिहाजा उन्हें इसका मौका दिया गया।लेकिन इंडिया-इंग्लैंड की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बाद दोनों दिग्गज तो कहीं नजर ही नहीं आए।सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस यह सवाल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के लीजेंड जिम्मी एंडरसन का ये अपमान है।

लोगों का कहना है कि ट्रॉफी का नाम उनके नाम पर रख दिया, लेकिन उनको वह सम्मान नहीं दिया। ये सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई है तो कम से कम दोनों दिग्गजों को मंच पर होना चाहिए था, जिस तरह दोनों ट्रॉफी के अनावरण के समय साथ में थे। अगर इंग्लैंड की टीम ट्रॉफी जीतती तो जेम्स एंडरसन अकेले मंच पर होते तो भी कोई बात नहीं होती, लेकिन यहां तो दोनों का अपमान हुआ है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...