Homeदेशराष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस 

राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आज पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की है। पश्चिम बंगाल में डॉक्टर रेप -मर्डर केस के बाद उठे सियासी बवाल के बीच राज्यपाल की यह मुलाकात काफी अहम  माना जा रहा है। 

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की इन मुलाकातों को औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात और कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

यह माना जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उन्हें आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या और उसके बाद पैदा हुए कानून व्यवस्था के हालात की पूरी स्थिति से अवगत कराया है।

राज्यपाल बोस के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात करने की संभावना है। बोस अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें राज्य के हालात और राज्य में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दे सकते हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर बोस उन्हें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले की पूरी रिपोर्ट देंगे।

राज्यपाल ने घटना के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से भी मुलाकात की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान बोस उन्हें राज्य के डॉक्टरों की भावना से भी अवगत कराएंगे।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ रहे हालात के मद्देनजर भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लगातार इस्तीफे की मांग कर रही हैं। वहीं भाजपा के कई नेता केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग कर रहे हैं।

Latest articles

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...

बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी

मुंह में छाले का होना एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों...

More like this