Homeदेशपश्चिम बंगाल: बम बनाने के आरोप में कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार, हादसे में...

पश्चिम बंगाल: बम बनाने के आरोप में कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार, हादसे में एक की मौत

Published on

न्यूज डेस्क
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा का दौर जारी हैं हर रोज कहीं न कहीं धमाके हो रहे हैं। शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा इलाके में धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है,ज​बकि तीन घायल हुए हैं। वहीं, वीरभूमि में बम बनाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एक खेत में बम बांधा जा रहा था। इसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा के कापासडांगा क्षेत्र में शनिवार सुबह कुछ लोग मिलकर बम बांध रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। मृतक की पहचान अलीम शेख के रूप में हुई।

छत पर बना रहे थे बम

वीरभूमि जिले में पुलिस ने एक घर में बम बनाने के आरोप में पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चमत्कार शेख सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया हे।पुलिस ने बताया कि आरोपी मकान की छत पर बम बना रहे थे। गिरफ्तार आरेपियों में मकान मालिक शेख टॉम और गियासुद्दीन शेख,ड्यूक शेख व अनारुल शेख भी शामिल हैं। पुलिस ने छापे के दौरान कुछ बम और बम बनाने की सामग्री भी जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में हसन-2 पंचायत के कांग्रेस उम्मीदवार चमत्कार शेख, मकान के मालिक शेख टॉम और गयासुद्दीन शेख, ड्यूक शेख और अनारुल शेख शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कुछ देसी बम और उन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव के लिए आठ जुलाई को मतदान होगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this