Weather Update Today: उत्तराखंड से लेकर UP तक बारिश, जानें दिल्ली समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

0
107

न्यूज डेस्क
दिल्ली -एनसीआर में आज दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। इसके साथ दिल्लीवालों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। पिछले दो दिन से राजधानी में तापमान बढ़ने के चलते उमस और गर्मी से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। जिसकी वजह से लोग इस झमाझम बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा, और पूर्वी राजस्‍थान में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

उधर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भी अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। यहां आज सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, आज देहरादून, चमोली,नैनीताल,चंपावत, बागेश्वर में भारी बारिश होने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं, शिमला सहित कई सथानों पर सुबह से बादल छाए रहे। इसके अलावा धर्मशाला में 12.5, सिरमौर के धौलाकुओं में 2.5 और रोडि में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आज हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। उधर पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड में भी आज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कोंकण, गोवा, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दक्षिण गुजरात और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here