न्यूज डेस्क
मानसून अब अपने अंतिम दौर में है और धीरे धीरे तापमान में गिरावट के साथ ठंड का भी आगमन होने लगा है। हालांकि देश के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर अभी भी जारी है।उधर ओडिशा में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की संभावना केवल ओडिशा में ही नहीं बल्कि बिहार, झारखंड, निकोबार द्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम में लगातार 3 अक्टूबर तक बारिश का कहर देखा जायेगा इसके अलावा यूपी के जिलों में बारिश अभी थमी हुई है। मौसम विभाग ने आज से कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू होने की भविष्यवाणी की है।
देश में पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। गोवा, तटीय महाराष्ट्र और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण-पूर्व, उत्तर प्रदेश, गंगा के तटवर्ती इलाके, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नागालैंड में हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है।