न्यूज डेस्क
देशभर में अब धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंडी हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (30 नवंबर) को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
जम्मू कश्मीर के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को यानी कि आज हल्की मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
देश के प्रमुख में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आज तापमान न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने से सुबह हल्की धुंध की छाई रहेगी।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। मुम्बई में आज तापमान न्यूनतम 23 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध की परत छाई रहेगी।
चेन्नई में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने के आसार। चेन्नई में आज तापमान न्यूनतम 25 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। कोलकाता में आज तापमान न्यूनतम 21 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। लखनऊ में आज तापमान न्यूनतम 17 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
पटना में आसमान साफ रहेगा। पटना में आज न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

