Weather Update Today:दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक! महारष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

0
204

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर से मानसून अब लगभग विदा हो चुका है, और धीरे धीरे गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है। ऐसे में अब यहां वर्षा की संभावना काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दो से तीन दिनों के भीतर मानसून यहां से औपचारिक विदाई ले सकता है। इसके बाद धीरे- धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। हवाएं कमजोर होती जाएंगी, साथ ही उनकी दिशा में भी बदलाव आ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में सुबह हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

हालांकि देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, कोंकण में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी आज झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रत्नागिरी के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। इस महीने के अंत तक मुंबई में बारिश देखने को मिल सकती है।आईएमडी के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here