न्यूज डेस्क
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को भारी बारिश की वजह से यमुना नदी का जल स्तर आज भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बुधवार को यमुना का पानी खतरे के निशान से 205.33 मीटर को पार कर गया था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़े के मुताबिक रात आठ बजे लोहे के पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205.5 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल, यमुना का जल स्तर नियंत्रण में है और लोगों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। हालांकि, यमुना के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जलभराव की वजह परेशान हैं।
कल रात से लेकर सुबह तक तमाम इलाकों में जोरदार बारिश हुई। मयूर विहार में तो सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच 110.5 मिमी बारिश हुई। रात 2:30 बजे से 5:30 बजे के बीच मुंगेशपुर में 48.0 मिमी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। 1 अगस्त तक हल्की-फुल्की बारिश का दौर रहने का अनुमान है।
उधर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 75 जिले तेज बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में से कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है और कहीं तो बदल भी छाए हुए हैं। बारिश नहीं होने के कारण कई जिलों में लोग गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 72 घंटे में कई अलग अलग जिलों में बारिश पड़ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
इसके साथ ही कई और जिलों में ऐसे ही हालात 29 जुलाई को रहने वाले हैं। अंबेडकरनगर, बागरा, फिरोजाबाद से लेकर इटावा, औरैया, जालौन और हमीरपुर में तेज बारिश होने की संभावना है। हमीरपुर, महोबा, झांसी जिलें में, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी में और फतेहपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद इसके अलाव कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और कई अन्य इलाकों में इस दिन भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इधर उत्तराखंड में मॉनसून की बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ी जिलों में बिजली पानी की भारी समस्याएं पैदा हो गयी है। बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक दून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, यूएसनगर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ सकती है। 28 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में भारी से भारी बारिश भी हो सकती है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी दोनों राज्यों में कई अलग-अलग मौसमी परिस्थितियों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। मध्य प्रदेश के कई जिलों भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कई इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। अगले दो-तीन दिनों तक दोनों राज्यों में बारिश से राहत नहीं मिलेगी।

