Weather Update Today: आज इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश,जानिए दिल्ली समेत यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

0
221

न्यूज डेस्क
देश के अधिकांश राज्यों में अभी भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब वापस जा रहा है। बीते 25 सितंबर से मानसून भारत से वापस जाना शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम बदलाव के संकेत मिलन लगे हैं। तापमान आशिंक उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर रहने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं, वाराणसी में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन, बारिश की संभावना नहीं है। वाराणसी का आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में आज और अंडमान और निकोबार द्वीप में 28 सितंबर तक भारी बारिश होगी। आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और पूर्वी गुजरात और दक्षिणपूर्व राजस्थान में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here