Weather Update Today 24 May 2024: दिल्ली-NCR, यूपी-MP समेत इन राज्यों में भीषण लू, रेड अलर्ट जारी, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

0
154

Aaj Ka Mausam
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में झुलसाने वाली भीषण गर्मी पड़ रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अगले 5 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे। इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 26 मई तक पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर के अलग-अलग हिस्सों में लू या भीषण लू चलने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में भी लू का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले करीब हफ्तेभर से दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग को परेशान हैं। हालांकि दो दिन से राजधानी में तेज हवाएं चल रही हैं। हवाओं की वजह से तापमान में हल्की गिरावट हुई है, लेकिन अभी भी गर्मी काफी ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक दिल्लीवालों को लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग ने इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर, मध्यप्रदेश के गुना और हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस शामिल था। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, गुजरात और मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश में 24 मई से 26 मई तक, और महाराष्ट्र में 25 मई तक लू चलने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान केरल, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here