Aaj Ka Mausam 29 JANUARY 2024 भीषण ठंड से राहत नहीं, UP और बिहार में अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें अपने प्रदेश का हाल | Weather Update Today

0
225

न्यूज डेस्क
Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीच में कुछ दिनों तक दिन में अच्छी धूप निकल रही थी लेकिन रविवार को धूप का दीदार नहीं हो सका और बादल छाने के साथ ठंडी हवा भी चलती रही।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega |Weather Forecast Today 29 JANUARY 2024

दिल्ली में धुंध की वजह से यातायात प्रभावित है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में शीत लहर चलेगी। 31 जनवरी से दूसरा झटका लगेगा। ये उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को भी प्रभावित करेगा।

Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। 29 जनवरी से 1 फरवरी तक मध्यम से व्यापक वर्षा या बर्फबारी की उम्मीद भी की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 29 JANUARY 2024

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार जैसे राज्यों में 31 जनवरी तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

Aaj Ka Taaja Mausam | Hello Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

आईएमडी की भविष्यवाणी है कि बिहार में 31 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश में आज कोल्ड डे की सबसे अधिक स्थिति की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here