HomeदेशWeather Update Today: दिल्ली में ठंड की शुरुआत, 5 डिग्री तक गिरा...

Weather Update Today: दिल्ली में ठंड की शुरुआत, 5 डिग्री तक गिरा तापमान,पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से लुढ़का पारा, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत में मानसून अब पूर्ण रूप से विदा हो चुका है और धीरे धीरे ठंड शुरू हो रही है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के उपरी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में मौसम खुशनुमा होने के साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। जबकि, मैदानी जिलों में हल्की गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश का अंदेशा जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर, 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आईएमडी के मुताबिक आने वाले हफ्तों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान 26-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

उधर उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने के बाद बुधवार को तेज धूप रही। जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। धूप रहेगी, लेकिन शाम होने के बाद से ही ठंड बढ़ने लग जाएगी, जिसका असर देर रात तक रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है। केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मौसम की बात करें को 21 अक्टूबर तक मौसम खुला रहने वाला है। हालांकि 22 अक्टूबर को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि हल्की बारिश भी हो सकती है।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...