HomeदेशWeather Update Today: उत्तराखंड, हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, दिल्ली-NCR में...

Weather Update Today: उत्तराखंड, हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, दिल्ली-NCR में ठंड ने दी दस्तक, जाने आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
मंगलवार को देशभर में बारिश के बाद अलग-अलग राज्यों में ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है।मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार (18 अक्टूबर) को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश संभव है। झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this