Weather Update Today: नहीं थम रहा बारिश का तांडव, आज 11 राज्यों में अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

0
145

Weather Update
सितंबर का आधा महीना बीत चुका लेकिन देशभर में बारिश का दौर जारी है। मध्यप्रदेश लेकर उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार, हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। यूपी में गंगा, यमुना, घाघरा और सरयू खतरने के निशान से ऊपर है। हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से 85 सेमी नीचे बह रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 15 सितंबर 2024 को दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा राजधानी में हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। 16 सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही 17-19 सितंबर 2024 तक राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

वहीं, उत्तराखंड में भूस्खलन से चारधाम यात्रा के मार्ग प्रभावित हो गए हैं। शनिवार को यमुनोत्री राजमार्ग 12 घंटे बंद रहा है। बदरीनाथ राजमार्घ और गंगोत्री राजमार्ग बाधित होने लोगों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन उत्तराखंड में वर्षा की संभावना नहीं है, लेकिन 17 सितंबर से फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा, पूर्वी गुजरात, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत में हल्की बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here