HomeदेशWeather Update Today: पहाड़ी राज्यों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना,...

Weather Update Today: पहाड़ी राज्यों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, मैदानी क्षेत्रों में पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
देशभर में ठंड ने दस्तक दी है, जैसे-जैसे दिसंबर के दिन आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत में सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) को मौसम बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

उधर कश्मीर में तापमान माइनस में पहुंच चुका है। राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान मानइस 5 डिग्री पहुंच गया है, जो गिरकर माइनस 2 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज और कल श्रीनगर में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और यहां का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 12 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 से 17 दिसंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।

देश के प्रमुख शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आसमान साफ रहेगा। दिल्‍ली में आज तापमान न्‍यूनतम 10 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। लखनऊ में आज तापमान न्‍यूनतम 10 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मुम्‍बई में आसमान साफ रहेगा। मुम्‍बई में आज तापमान न्‍यूनतम 20 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

चेन्‍नई में आसमान साफ रहेगा। कोलकाता में आज तापमान न्‍यूनतम 23 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पटना में आसमान साफ रहेगा। पटना में आज न्‍यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। कोलकाता में आज तापमान न्‍यूनतम 15 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...