न्यूज डेस्क
देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। देश के कई राज्यों में अभी भी मानसूनी बारिश हो रही है। हालांकि कुछ राज्यों में अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों के लिए अर्लट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मताबिक आज उत्तराखंड के कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। साथ ही बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों भी IMD ने भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। राजधानी दिल्ली में कई दिनों के शुष्क मौसम के बाद गुरुवार को अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवा की गति भी तेज रहेगी। इससे उमस भरी गर्मी भी कम होगी।
उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह भी रुक रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक रविवार तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होगी। कहीं-कहीं पर तेज बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। सोमवार से मौसम में हल्का बदलाव होने का पूर्वानुमान है, जैसे धूप निकल सकती है और बादलों की आवाजाही भी इस दौरान जारी रह सकती है। प्रदेश में बारिश होने की वजह से उमस और गर्मी में भी कमी रहेगी।
मौसम विभाग ने बिहार के चार जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है लेकिन जिन चार जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं उनमें किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सीतामढ़ी शामिल हैं। इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

