HomeदेशWeather Update: दिल्ली में हल्की ठंड, बिहार और बंगाल में बारिश के...

Weather Update: दिल्ली में हल्की ठंड, बिहार और बंगाल में बारिश के आसार; आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम?

Published on

न्यूज डेस्क
भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम एकबार फिर बिगड़ने वाला है, जिसके चलते आगामी 9 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में असाधारण रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी 6 अक्टूबर को यानी कि आज अत्यधिक भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 8 अक्टूबर तक भारी वर्षा की स्थिति देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Latest articles

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...

राजस्थान में सीएम की रेस में पांच चेहरे ,मोदी और शाह का पसंद कौन ?

अखिलेश अखिल राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर हलचल...

More like this