Weather Update Today : मौसम विभाग ने 22 राज्यों के लिए जारी किया अर्लट, जाने देश के विभिन्न हिस्सों में आज कैसा रहेगा मौसम

0
159

न्यूज डेस्क
दिल्‍ली-एनसीआर में आज यानी 5 अगस्त को कई इलाकों में सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था। आईएमडी के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्‍ली में अगले तीन दिन तक काले बादल छाए रहेंगे। मौसम का मिजाज बदलने से दिल्ली और एनसीआर में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने की शुरुआत से ही मौसम मेहरबान है, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बारिश के बाद होने वाली उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने शनिवार 5 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के जिलों में भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राज्य के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, आकाशीय चमक होने की बहुत संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तमक 20 से 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज से यलो अलर्ट जारी किया है। 5 को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, 6 अगस्त को उत्तराखंड, पूर्वी यूपी और बिहार और 7 अगस्त को पूर्वी यूपी और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र, पश्चिमी यूपी, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से तबाही जारी है। जम्मू-कश्मीर में उफनती नदी में दो युवक बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया, लेकिन दूसरे का एक दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है। हिमाचल के मंडी जिले में बारिश के बाद अचानक नाले में आई बाढ़ में दो कारें बह गईं। उत्तराखंड में चीन सीमा के निकटवर्जी क्षेत्रों को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क भारी मलबा गिरने से फिर बंद हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here