न्यूज डेस्क
देश के अलग-अलग राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। कई जगह बारिश के बाद जलभराव से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार (30 जुलाई) को उत्तर प्रदेश , बिहार, झारखंड, ओडिशा, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी भारत में भी मध्यम बारिश के आसार है। वहीं दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है।
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले हफ्ते तेज बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार (30 जुलाई) को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में तूफानी बारिश की संभावना है। आईेएमडी ने देश के बाकी हिस्सों में छिटपुट बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

