HomeदेशWeather Update 27 September 2024: महाराष्ट्र से लेकर यूपी, बिहार तक बारिश...

Weather Update 27 September 2024: महाराष्ट्र से लेकर यूपी, बिहार तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत पहाड़ों में ऐसा रहेगा मौसम

Published on

Weather Update
देश में अमूमन सितंबर माह के अंत में मानसून कि विदाई शुरू हो जाती है,लेकिन इस बार मानसून ने जाने के बजाय फिर से एंट्री ली है। मानसून की इस वापसी ने महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा त्रस्त किया है। फ्लाइट, रेलवे प्रभावित होने के साथ आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। हर जगह जलजमाव के चलते मुंबई सहित कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े हैं। विभाग ने आज के लिए थोड़ी राहत की उम्मीद जताई है। एमपी, बिहार,यूपी के भी कई इलाकों में मानसून के रंग देखने को मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27, 28 और 29 सितंबर को दिल्ली-यूपी समेत कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में कई दिनों से बारिश न होने से एक बार फिर दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सभी को लग रहा था की दिल्ली में मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन मौसम विभाग ने आज दिल्ली बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आज, 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री औक न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होने की संभावना बेहद कम है।

उत्तर प्रदेश में मानसून अभी गया नहीं है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी 27 सितंबर को बारिश का अनुमान जताया है। वहीं बिहार में भी कई इलाके बारिश की चपेट में हैं। 27 सितंबर को बिहार के भागलपुर, गया, जमुई, छपरा, पटना सहित कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम और भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। उत्तराखंड में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 सितंबर के लिए येलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तराखंड में 30 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है, जिससे कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this