Weather Today: तापमान में गिरावट से बदले मौसम के मिजाज, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

0
114

न्यूज डेस्क
देश के उत्तरी राज्यों में सर्दियों का आगमन हो चुका है,पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी का दौर जारी है, जिस कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कश्मीर हो या हिमाचल और उत्तराखंड दिसंबर की शुरुआत में ही चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी इसका असर दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर में हर रोज पारा लुढ़क रहा है, जिसकी वजह से लोगों को सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ रही है. प्रदूषण की वजह से भी लोगों का हाल बेहाल है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा संभव है। केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है।

देश के प्रमुख शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आसमान साफ रहेगा। दिल्‍ली में आज तापमान न्‍यूनतम 13 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मुम्‍बई में आसमान साफ रहेगा। मुम्‍बई में आज तापमान न्‍यूनतम 24 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

चेन्‍नई में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने के आसार हैं। चेन्‍नई में आज तापमान न्‍यूनतम 25 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। कोलकाता में आज तापमान न्‍यूनतम 22 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। लखनऊ में आज तापमान न्‍यूनतम 16 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पटना में आसमान साफ रहेगा। पटना में आज न्‍यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here