HomeदेशWeather today : मानसून की हुई जोरदार वापसी, देशभर में भारी बारिश...

Weather today : मानसून की हुई जोरदार वापसी, देशभर में भारी बारिश का अलर्ट! जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली के कुछ जगह बहुत हल्‍की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने आने वाले तीन से चार दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है। वहीं यूपी में आज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है। 12 सितंबर से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। 12 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना जताई है। उत्तराखंड में अगले चार दिन हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम ने पर्वतीय जिलों के साथ ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Latest articles

मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी ने किया शिवराज सरकार पर हमला ,कहा -एमपी  देश में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर!

न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश के शाजापुर के पोलायकला में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस...

मनोज झा और आनंद मोहन के ठाकुर विवाद पर तेजस्वी यादव का आया रिएक्शन

बीरेंद्र कुमार झा आरजेडी सांसद मनोज झा की ठाकुरों को लेकर राज्यसभा में की गई...

भारतीय सेना को मिलेंगे 156 प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर,पाक -चीन सीमा पर होगी तैनाती !

न्यूज़ डेस्क भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। वायु सेना एचएएल...

हमारे पूर्वज हिंदू थे, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने ओवैसी को भी लपेटा

बीरेंद्र कुमार झा बिहार के सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद उल्लाह ने मुसलमान को...

More like this