HomeदेशWeather today 22 january 2024: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का...

Weather today 22 january 2024: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने इन राज्यों को किया 23 जनवरी तक अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा घना कोहरा लोगों की मुश्किलों को और अधिक बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। यह दो से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है और उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब है।

घने कोहरे के चलते दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट पर शनिवार रात ढाई बजे से रविवार सुबह नौ बजे तक साढ़े छह घंटे दृश्यता शून्य रही। इससे आइजीआई एयरपोर्ट पर 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। उधर, 90 से अधिक ट्रेनें भी करीब डेढ़ से 14 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे के हालात बन सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में सुबह और रात में घने से बहुत घना कोहरा हो सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर के हालात बन सकते हैं।

वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ के कुछ इलाकों, पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...