HomeदेशWeather Update Today: ठंड से कांपा दिल्ली-NCR समेत समूचा उत्तर भारत, जानें...

Weather Update Today: ठंड से कांपा दिल्ली-NCR समेत समूचा उत्तर भारत, जानें कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में पांच दिनों तक शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रहने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में और 22 जनवरी तक कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रहनी की संभावना है। 18 तारीख को यूपी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। 19 जनवरी तक झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घने कोहरे का अलर्ट है। 18-21 जनवरी के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों के दौरान पर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

आईएमडी के मुताबिक आज बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...