Weather Today 05 April 2024: देश के इन राज्यों में लू की दस्तक, दिल्ली में बारिश, जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

0
142

Aaj Ka Mausam: अप्रैल के महीने में अभी पहला हफ्ता भी नही बीता है और गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। देश के बड़े हिस्से में लंबे समय से शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है। कई राज्यों में तापमान 40 के पार जा चुका है और लू के थपेड़े चल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों सहित विभिन्न राज्यों में बारिश और लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

आज कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली -एनसीआर में सुबह से ही ठंडी हवा लोगों को राहत दे रही है। मौसम विभगा के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है। आसमान में काले बादल घेरे हुए हैं जिसे देख कर लोगों को बारिश के आसार लग रहे हैं। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री मापा गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वीकेंड पर भी दिल्ली में दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलने के आसार हैं। इससे मौसम नरम बना रहेगा।

पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिनों में वृद्धि का संकेत दिया गया है, देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्य चार से आठ दिनों की तुलना में 10 से 20 हीटवेव वाले दिन होने की उम्मीद है। 5 अप्रैल तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 5 से 7 अप्रैल तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, 5 से 6 अप्रैल तक झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, 3 से 6 अप्रैल 2024 तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 6 अप्रैल 2024 तक ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है और मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here