न्यूज डेस्क
उत्तर भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। जिसके चलते मौसम विभाग उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जता रहे रहा । मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में 2 दिनों तक लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है साथ ही बारिश को देखते हुए किसानों को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
इधर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश और कही-कहीं बूंदाबांदी चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में कल सवेरे से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे पारे में गिरावट हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बारिश होने के आसार कम हैं। इससे तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, पांच जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अंदेशा नहीं है। इतना जरूर है कि बीच-बीच में फुहारें पड़ती रहेंगी। इससे उमस भरे मौसम से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दो-चार होना पड़ सकता है।
वहीं मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। आज फिर प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां पर भी कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना देखी जा सकती है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

