HomeमौसमWeather Report Today 18 October 2024: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक,...

Weather Report Today 18 October 2024: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

Weather Report Today
उत्तर भारत ने जहां ठंड ने दस्तक दे दी हैं, वहीं देश के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि देश की राजाधानी दिल्ली में हाल के समय में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। अगले एक सप्ताह में तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। दिल्ली में 27 अक्टूबर के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इन क्षेत्रों में बारिश या तूफान की कोई संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट हो रही है, विशेषकर सुबह और रात के समय। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पूरे देश से विदा ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा के तटीय इलाकों, गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भी आज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र चेन्नई के पास से गुजरते हुए कमजोर हो गया है। इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, सलेम और इरोड जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को कोयम्बटूर, तिरुप्पुर, रानीपेट, तिरुचिरापल्ली, मदुरै और अन्य सहित अन्य जिलों में भी ऐसी ही मौसम की स्थिति रहने का अनुमान है।

Latest articles

पाकिस्तान को परास्त कर एक रिकॉर्ड बनाने को बेताब,विराट कोहली की विशेष तैयारी

भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए बस एक दिन बचा है।...

पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव

पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान...

 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र, अरविंदर लवली बने प्रोटेम स्पीकर

दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है,जिसमें यह बताया...

अमेरिकी नागरिक के लिए कोविड वैक्सीन पर प्रतिबंध,ट्रंप की प्रशासनिक टीम ने लिया यूटर्न

ट्रंप प्रशासन स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों के आधार पर पुरानी नीतियों में आमूल -...

More like this