HomeमौसमWeather Report Today 15 October 2024: पहाड़ी राज्यों में गुलाबी ठंड का...

Weather Report Today 15 October 2024: पहाड़ी राज्यों में गुलाबी ठंड का एहसास, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

Weather Report Today
देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों पर मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। एक ओर जहां पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज धूप का सिलसिला जारी है। हालांकि सुबह और रात में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है। आज भी तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को तमिलनाडु में अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायलसीमा, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही मध्यम स्तर की बारिश होने और गरज के साथ तूफान की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

इधर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अब ठंडी का मौसम महसूस कर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 20 अक्टूबर के बाद से राज्य में ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। वहीं, बिहार में दिवाली और छठ के आसपास ठंड पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर, झारखंड में मौसम का मिजाज कुछ अलग है। 16 से 18 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

देश के दक्षिणी और पश्चिमी तट पर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्रों के कारण अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में अगले हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना है। 15 से 17 अक्टूबर के बीच इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...